HomeBreaking Newsड्रग्स केस : कामेडियन भारती सिंह व उनके पति को मिली जमानत

ड्रग्स केस : कामेडियन भारती सिंह व उनके पति को मिली जमानत

मुंबई। ड्रग केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को जमानत मिल गई है। आपको बता दें कि शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से कुछ गांजा बरामद किया गया था। पूछताछ में भारती सिंह ने कबूला कि उन्होंने ड्रग्स लिए थे।
कॉमेडियन भारती सिंह को करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद देर रात उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। रव‍िवार को सबसे पहले भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया और सुबह 11.30 बजे भारती और हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई।
दो ड्रग पेडलर्स के साथ भारती सिंह और उनके पति हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट से एनसीबी ने भारती के पति हर्ष की रिमांड मांगी थी लेकिन उसको कामयाबी नहीं मिल पाई। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जबकि दो पेडलर्स की रिमांड एनसीबी को मिल गई है।
कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। भारती सिंह को कल्याण जेल और हर्ष को टलोजा जेल में रखा गया था। इसके बाद भारती और उनके पति हर्ष ने किला कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति को राहत देते हुए जमानत दे दी है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

हिमाचल न्यूज : शिमला के नारकंडा में हल्की बर्फबारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments