HomeAccidentअल्मोड़ा ब्रेकिंग : कालीमठ के पास खाई में गिरी कार, दो घायल

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : कालीमठ के पास खाई में गिरी कार, दो घायल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad


यहां कालीमठ के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां अल्मोड़ा—बागेश्वर मार्ग में कालीमठ के पास एक आल्टो कार अचानक असंतुलित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद निरीक्षक बसन्ती आर्या, उनि सुरेंद्र रिंगवाल, कानि संदीप आदि मय फोर्स व फायर, आपदा टीम मौके पर रवाना हुए। कालीमठ एनटीडी से 3 किलोमीटर आगे अल्टो कार संख्या यूए 014736 रोड से करीब 30 मीटर खाई में गिरी थी। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कार सवार 62 वर्षीय सेमन सिंह पुत्र दान सिंह निवासी हीराडूंगरी तथा उनकी रिश्तेदार रजनी देवी पत्नी विमल बिष्ट निवासी हीराडूंगरी उम्र 41 वर्ष को घायल अवस्था में ​वहां से निकाला। दोनों घायलों को यहां जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है। घायल सैमल सिंह द्वारा बताया गया कि रजनी देवी को गाड़ी सिखाने के दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments