HomeUncategorizedसितारगंज : वन तस्करों से एक ट्राली लकड़ी बरामद, आरोपी फरार

सितारगंज : वन तस्करों से एक ट्राली लकड़ी बरामद, आरोपी फरार

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत

मौके से एक ट्रैक्टर ट्रॉली और दो बाइक भी बरामद

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सितारगंज। बराकोली रेंज में वन विभाग की टीम ने छापा मार कर एक ट्रैक्टर ट्रॉली में लड़ी सागौन और साल की चिरान लकड़ी बरामद की। टीम के छापे की सूचना पर आरोपी मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके ट्रैक्टर ट्रॉली में लदी लड़की और दो बाइक को बरामद कर कब्जे में ले लिया। विभाग की टीम ने अज्ञात तस्करों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वन विभाग को सूचना मिली कि बराकोली रेंज के दौंदाफार्म में एक ट्रैक्टर ट्राली में तस्कर साल और सागौन की चिरान लकड़ी ले जा रहे हैं। इस पर टीम ने प्रभारी रेंजर अभिमन्यु के नेतृत्व में छापा मारा। एक खेत से ट्रैक्टर ट्रॉली में लदी लकड़ी बरामद की गई। मौके पर दो बाइक भी मिली। टीम ने लकड़ी और वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वन विभाग ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में उप वन क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र पंत, सुखवंत सिंह व रामचंद्र निषाद शामिल थे।

सिंध नदी में मिली सकरमाउथ कैटफिश मांसाहारी मछली, गंगा में देखा गया था इससे पहले, वैज्ञानिकों ने जताया खतरा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments