HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: नैनीताल पुलिस आई, सुशीला तिवारी अस्पताल के मेहमान को ले...

अल्मोड़ा न्यूज: नैनीताल पुलिस आई, सुशीला तिवारी अस्पताल के मेहमान को ले गई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा निवासी एवं कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग गत दिवस सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से अचानक फरार हो गया। भर्ती कोरोना संक्रमित बुजुर्ग के फरार होने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और छानबीन में जुट गई। इसके बाद नैनीताल जनपद की पुलिस अल्मोड़ा पहुंची और अल्मोड़ा पुलिस के सहयोग से फरार कोरोना संक्रमित बुजुर्ग को घर से दबोच लिया। जिसे फिर सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई है।
हुआ यूं कि पिछले दिनों अल्मोड़ा निवासी एक 65 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिला, तो उसे सुशीला तिवारी हास्पिटल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया था, लेकिन गत दिवस वह चुपचाप अस्पताल से खिसक लिया और सीधे किसी वाहन मेंं बैठकर अल्मोड़ा अपने आवास पर पहुंच गया। उधर भर्ती मरीज के नदारद होने से अस्पताल प्रशासन सकते में आ गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इसके बाद आनन—फानन में खोजबीन में जुट गई। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि नैनीताल जिले की पुलिस ने अल्मोड़ा पुलिस के सहयोग से फरार मरीज को अल्मोड़ा स्थित उसके आवास से पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। इससे अस्पताल प्रशासन व पुलिस ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है ​कि बुजुर्ग अल्मोड़ा के चंपानौला क्षेत्र का बताया जा रहा है और अब पुलिस बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments