ब्रेकिंग न्यूज : खाई में जा गिरी कार, युवक की दर्दनाक मौत, एक घायल

0

सीएनई सहयोगी, पिथौरागढ़
पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रह हैं। आज सुबह फिर एक युवक सड़क हादसे में असमय काल का ग्रास बन गया। ​मिली जानकारी के मुताबिक गंगोलीहाट के ख़िरमंडे के पास सुबह 6 बजे एक कार असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को 108 एम्बूलेंस से गंगोलीहाट स्वास्थ केन्द्र लाया गया। घटना में कमल किशोर पुत्र राजेन्द्र राम निवासी जाडापानी उम्र-21, तहसील बेरीनाग की मौके पर ही मौत हो गई है। घायल सागर कुमार (उम्र 24 साल) पुत्र किसन राम का उपचार चल रहा है। खाई काफी गहरी होने के कारण बचाव दल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें