HomeBreaking Newsहिमाचल ब्रेकिंग : ऊना के पंडोगा में कार से मिले एक किलो...

हिमाचल ब्रेकिंग : ऊना के पंडोगा में कार से मिले एक किलो सोने के बिस्किट, आभूषण भी बरामद

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

शिमला/हिमाचल। ऊना जिले के पंडोगा क्षेत्र में पंजाब की ओर से आ रही एक कार से एक किलो सोने के बिस्कुटों के साथ सोने के जेवरात भी बरामद हुए हैं। घटना देर सायं की है। जब गुप्ता सूचना के आधार पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने पंडोगा में नाका लगवाकर गाड़ी की तलाशी ली। जिस कार में यह सोना बरामद हुआ है वह होशियारपुर की ओर से आ रही थी। तलाशी लेने पर एक किलो सोने के बिस्कुट एवं 174 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए।

ADVERTISEMENTSAd

कार से लाखों का सोना बरामद होने की सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जब अधिकारियों ने कार में बैठे लोगों से सोने की खरीद के कागजात दिखाने को कहा तो वे कागजात नहीं दिखा सके। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उप आयुक्त ऊना शाहदेव कटोच ने बताया कि कार से पकड़े गए बिना बिल के सोने पर तीन लाख 52 हजार 690 रुपये जुर्माना लगाया गया है।

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments