सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद में जहां एक ओर जनता लापरवाही बरत रही है और शासन—प्रशासन स्तर पर भी ढिलाई है, वहीं कोरोना भी अपनी चाल चल रहा है। आज जनपद में 17 कारोना संक्रमित बताये जा रहे हैं। अब तक का आंकड़ा 2237 हो चुका है। नगर क्षेत्र अंतर्गत बाजार के एक मेडिकल स्टोर संचालक सहित सात लोग संक्रमित पाये गये हैं। नगर के खत्याड़ी, गोपालधारा, कर्नाटक खोला, बेस कैम्पस, जौहरी बाजार आदि से कई लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अल्मोड़ा बाजार में पाये एक रिटायर्ड फार्मासिस्ट व मेडिकल स्टोर संचालक को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक उनमें निमोनिया के लक्षण भी पाये गये थे, जिस कारण रेफर करने की जरूरत आन पड़ी। जबकि उनके परिवार जनों का भी टैस्ट किया गया है। वहीं जनपद में धौलादेवी से 07, ताड़ीखेत 02, भिकियासैंण 01 सहित कुल 17 पॉजिटिव केस आज दर्ज किये गये हैं। हम जनपद की जनता से आग्रह करते हैं कि कोरोना संक्रमण को लेकर सावधान रहें, अनावश्यक रूप से भीड़—भाड़ वाले इलाकों में नही जायें। सब कुछ आज अनलॉक होने का अर्थ यह कतई नही है कि कोरोना खत्म हो चुका है।

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ें







