HomeUttarakhandAlmoraदु:खद : नंदादेवी मंदिर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य का निधन, कमेटी ने...

दु:खद : नंदादेवी मंदिर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य का निधन, कमेटी ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां नंदादेवी मंदिर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एवं स्टेट बैंक अल्मोड़ा से सेवानिवृत्त प्रदीप बिष्ट (पप्पी भाई) का गत रात्रि असामयिक निधन हो गया। वह 63 वर्ष की उम्र के थे। गौरतलब है कि वह नंदादेवी महोत्सव में मां नंदा—सुनंदा की मूर्ति निर्माण सालों से करते आ रहे थे। उनके​ निधन पर नंदादेवी मंदिर कमेटी अल्मोड़ा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कमेटी ने शोकसभा कर स्व. प्रदीप बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट करते हुए भगवान से प्रार्थना की गई कि वह शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। शोकसभा में मनोज वर्मा, किशन गुरुरानी, दिनेश गोयल, मनोज सनवाल, आईके पंत, मुन्ना वर्मा, तारा जोशी, हरीश बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, अनूप साह, जीवन नाथ वर्मा, दिनेश साह, मंटू पालनी, सीपी वर्मा, रमेश लोहनी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments