HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking, Almora : नैनीपुल के पास धधक उठे जंगल, कई किमी...

Big Breaking, Almora : नैनीपुल के पास धधक उठे जंगल, कई किमी दूर से दिखाई दे रहा जबरदस्त धुएं का गुबार, रिहायशी इलाकों को खतरा

ADVERTISEMENTS

सुयालबाड़ी/अल्मोड़ा। यहां नैनीपुल के निकटवर्ती तमाम वन्य क्षेत्र गत रात्रि से भीषण आग की लपटों में घिर गये हैं। यह आग सैंज व डटवालगांव रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई थी, लेकिन ग्रामीणों के अथक प्रयास से इसे रिहायशी इलाकों तक पहुंचने से फिलहाल रोक दिया गया है। इसके बावजूद जिस तरह से भीषण आग में यह तमाम जंगल झुलस रहे हैं उसको देखते हुए अभी भी खतरा बना हुआ है। इस अग्निकांड में बेशकमती वन संपदा आग की भेंट चढ़ गयी और कई वन्य जीव आग में झुलस गये हैं। इधर ​ग्रामीणों का कहना है कि वह गत रात्रि से ही आग को बुझाने में जुटे रहे, लेकिन हवा के साथ आग लगातार फैल रही है। यह आग कैसे लगी, इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ पता नही चल पाया है, लेकिन चर्चा यह भी है कि दीपावली के दौरान हुई आतिशबाजी इसका कारण हो सकता है। अलबत्ता समाचार लिखे जाने तक अल्मोड़ा से अग्निशमन दल का वाहन और वन महकमे से कोई वहां नही पहुंचा था, जबकि वनाग्नि के बीच उठते धुएं के गुबार का यह नजारा कई किमी दूर से दिखाई दे रहा है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments