HomeUttarakhandChamoliउत्तराखंड न्यूज़ : सीएम योगी आज करेंगे बाबा केदार के दर्शन, 16...

उत्तराखंड न्यूज़ : सीएम योगी आज करेंगे बाबा केदार के दर्शन, 16 को बदरी विशाल के द्वार पर टेकेंगे माथा

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे बाबा केदार और बदरी विशाल के दर्शन करेंगे। सीएम योगी 15 नवंबर को केदारनाथ और 16 नवंबर को बदरीनाथ जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी योगी आदित्यनाथ के साथ रहेंगे। आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद हो रहे हैं। ऐसे में इससे पहले योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बाबा केदार के दर्शन करेंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक सीएम योगी रविवार दोपहर तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ केदारनाथ के लिए रवाना होंगे, जिसके बाद वे विश्राम भी यहीं करेंगे। अगले दिन यानी 16 नवंबर को वे सुबह सात बजे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। योगी आदित्यनाथ वहां उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बनाए जा रहे विश्राम गृह के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट आएंगे। वहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना होंगे। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रविवार से प्रस्तावित दो दिनी दौरे की पुष्टि की।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

गौरतलब चारधाम यात्रा अब अंतिम पड़ाव पर है। शीतकाल के लिए धामों के कपाट बंद होने की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। जहां बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को तीन बजकर 35 मिनट पर बंद होंगे तो वहीं गंगोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर बंद किए जाएंगे। इसके साथ ही केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर 16 नवंबर को सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर बंद होंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे।

कोरोना के 41 हजार से अधिक नए मामले, रिकवरी दर 93.09 फीसदी हुई

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments