HomeBreaking Newsबिग न्यूज : भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी सेना के तीन...

बिग न्यूज : भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी सेना के तीन स्पेशल कमांडो सहित 11 जवान ढेर, कई बंकर तबाह, एलओसी में युद्ध के से हालात

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई न्यूज नेटवर्क
बगैर किसी उकसावे पाकिस्तानी सेना की एक्शन टीम द्वारा भारत पर मिसाइलों से हमला करने का बदला भारतीय सेना ने लेते हुए पाकिस्तान के तीन स्पेशल कमांडों सहित 11 सैनिक ढेर कर दिये और कई बंकरों को तबाह कर डाला। केरन, पुंछ और उरी सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन पाकिस्तान को भारी पड़ा है।
आपको बता दें कि गत दिवस भारतीय सेना ने केरन सेक्टर में पाकिस्‍तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) के हमले को नाकाम करते हुए सरहद पार की कई चौकियों, बंकरों, लॉन्च‍िंग पैड, आयुध एवं तेल डिपो को भी तबाह कर दिया है। उत्तरी कश्मीर में हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी फोर्स के जवान पीठ दिखाकर भाग खड़े हुए। आपको बता दें कि दीपावली से पूर्व पाकिस्तान ने अपनी हरकतों की वजह से एलओसी पर युद्ध के से हालात बना दिये हैं। पाक सेना ने ने मिसाइलें दाग कर एक सात वर्षीय बच्चे समेत चार आम नागरिकों की जान ले ली। भारतीय सेना के कई जवान भी घायल बताये जा रहे हैं। एक सैन्य अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तड़के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में पाक सेना की एक टीम ने भारतीय इलाके में घु़सपैठ की कोशिश की। अग्रिम इलाके में तैनात भारतीय जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर उनके तीन कमांडो मार गिराए। केरन में मुंह की खाने से हताश पाक सेना ने कुपवाड़ा जिले में टंगडार व नौगाम सेक्टर के अलावा बांडीपोर के गुरेज में भारतीय सैन्य और नागरिक ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। पाक सेना ने तोप और मोर्टार से गोले दागे। इसमें नौगाम में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल शहीद और कांस्टेबल वासु राजा घायल हो गए।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments