HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: धारानौला व चौखुटिया में पुलिस का फ्लैग मार्च, कोरोना को...

अल्मोड़ा न्यूज: धारानौला व चौखुटिया में पुलिस का फ्लैग मार्च, कोरोना को लेकर किया जागरूक

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में त्यौहारी सीजन में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने एवं लोगों में जागरूक करने के लक्ष्य से अल्मोड़ा में धारानौला क्षेत्र फ्लैग मार्च निकाला।
अल्मोड़ा में करबला से धारानौला तक पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह के नेतृत्व में प्रतिसार निरीक्षक अशोक परिहार, उप निरीक्षक दामोदर कापड़ी की पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा थाना प्रभारी चौखुटिया अशोक काण्डपाल के नेतृत्व में चौखुटिया क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च के तहत सभी दुकानदारों समेत आम जनमानस को कोरोना संक्रमण से बचने और इस संकरण से अपनी व दूसरों की सुरक्षा करने के लिए सभी उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग मार्च के

ADVERTISEMENTSAd

दौरान पुलिस कर्मी हाथों में प्रेरक स्लोगन लिखी तख्तियां व पोस्टर लिए हुए थे। सभी से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई।
खोया मोबाइल सुपुर्द किया:— रानीखेत तहसील के भैसखेत क्षेत्र के ग्राम नाकुटा निवासी प्रदीप सिंह अधिकारी पुत्र जोहर सिंह का मोबाइल स्थानीय बाजार में कहीं खो गया था। उन्होंने इस सम्बन्ध में कोतवाली रानीखेत में शिकायत दर्ज करायी। साईबर सेल अल्मोड़ा की सहायता से उप निरीक्षक निखिलेश बिष्ट ने खोया मोबाइल बरामद कर लिया गया। जिसे आज प्रदीप सिंह को सौंप दिया गया। प्रदीप सिंह ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments