सीएनई न्यूज, अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल ने कोरोना काल में पूरे आठ माह बाद दीपावली सीजन में बाजार की रौनक लौटने पर हर्ष जाहिर करते हुए समस्त व्यापारियों को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि वह आम जनता से आग्रह करते हैं कि त्योहार के इस मौके पर जरूर बाजार आयें और जमकर आवश्यकता की खरीददारी करें। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग ने पूरे आठ माह तक कोरोना काल का संकट झेला है। इस दौरान व्यापार में जबरदस्त नुकसान उठाया है। ऐसे समय में व्यापारी वर्ग ने गरीब जनता की आर्थिक रूप में वह राशन आदि देकर मदद की है। उन्होंने कहा कि हर घड़ी में व्यापार मंडल अपने व्यापारियों के साथ खड़ा था और हमेशा साथ रहेगा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।