HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: पोक्सो अधिनियम के तहत आरोपी गिरफ्तार, छात्राओं के साथ अश्लील...

अल्मोड़ा न्यूज: पोक्सो अधिनियम के तहत आरोपी गिरफ्तार, छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करता आ रहा था आरोपी

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भिकियासैंण क्षेत्र के एक इंटर कालेज में छात्राओं से अश्लील मैसेज भेजने की शिकायतें पुलिस ने सही पाई हैं। विवेचना के दौरान पुलिस को ऐसे साक्ष्य मिले हैं। इस मामले पर छात्रा ने तहरीर भी दी। विवेचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य जैसे गरिमामयी पद पर तैनात है। यह मामला पूर्व में प्रकाश में आया था।
मामले के मुताबिक भिकियासैंण क्षेत्र के एक इंटर कालेज की छात्रा की तहरीर के आधार पर राजस्व उप ​निरीक्षक क्षेत्र बिनोली स्टेट, भिकियासैंण में 30 सितंबर 2020 को मुकदमा पंजीकृत हुआ था। धारा 354(क), 354(घ) आईपीसी व पोक्सो अधिनियम बनाम प्रमोद कुमार दुर्गापाल नामक इस मामले को 6 अक्टूबर 2020 को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया। जिसकी विवेचना चौखुटिया थाने की महिला उप निरीक्षक ज्योति कोरंगा के सुपुर्द की गई। विवेचना के दौरान 48 वर्षीय आरोपी प्रमोद कुमार दुर्गापाल पुत्र स्व. उर्वादत्त दुर्गापाल, हाल निवासी चंपानगर, तहसील—स्याल्दे, जनपद अल्मोड़ा (मूल निवासी सिविल लाइन्स, रामनगर, जनपद नैनीताल) के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए गए। थानाध्यक्ष चौखुटिया के नेतृत्व में विवेचक ने टीम गठित कर आज चंपानगर से आरोपी प्रमोद कुमार दुर्गापाल को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में महिला उप निरीक्षक ज्योति कोरंगा, एसआई सुनील धानिक, कांस्टेबिल वीरेंद्र राय, नीरज कुमार, दीपक कुमार व हर्षबहादुर पाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments