HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : 11 हुई गैस रिसाव से मरने वालों की संख्या,...

ब्रेकिंग न्यूज : 11 हुई गैस रिसाव से मरने वालों की संख्या, 300 खतरे की जद में

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी में गैस लीकेज 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 300 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि आरआर वेंकटपुरम में स्थित विशाखा एलजी पॉलिमर कंपनी से सुबह 2.30 बजे खतरनाक जहरीली गैस का रिसाव हुआ है। इस जहरीली गैस के कारण फैक्ट्री के तीन किलोमीटर के इलाके प्रभावित हुए हैं। फिलहाल, पांच गांव खाली करा लिए गए।

सीएम जगन मोहन रेड्डी खुद विशाखापट्टनम पहुंचे हुए हैं। सीएम जगन मोहन रेड्डी ने किंग जॉर्ज हॉस्पिटल में एडमिट पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुआवजे का ऐलान किया। हादसे के कारण जान गंवाने पर लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये और डिस्चार्ज किए जा चुके लोगों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। साथ ही पूरे मामले की 5 सदस्यीय कमेटी जांच करेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments