HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज़ : डीलरों को फायदा पहुंचाने के लिए मानकों की अनदेखी...

कालाढूंगी न्यूज़ : डीलरों को फायदा पहुंचाने के लिए मानकों की अनदेखी कर बनाई जा रही सड़क

ADVERTISEMENTS

कालाढूंगी। चंद लोगों को लाभ पहुंचाने के मकसद से नगर पंचायत द्वारा मानकों की अनदेखी कर सड़के बनाई जा रही है वही दूसरी ओर लम्बे समय से सड़क व नाली बनाने की मांग के बाद भी नगर पंचायत वार्ड 2 में सड़क व नाली नहीं बनाई जा रही है। गौरतलब हो कि वार्ड नम्बर एक में कालाढूंगी वन विभाग के सामने बगीचे में कुछ लोगों द्वारा प्लाटिंग की तैयारी की जा रही है अभी तक उस बगीचे में एक भी भवन नहीं बना है मगर नगर पंचायत ने प्रॉपटी डीलरों को फायदा पहुंचाने के मकसद से नगर पंचायत की ओर से लाखों की लागत से लगभग 100-100 मीटर लम्बी सड़क बनाई जा रही। बताते चले इसी तरह की नगर में अनेक सड़के बनाई गई है जिसको लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में नगर के कई सभासदों ने नाराजगी भी व्यक्त की थी और आरोप लगाते हुए कहा था कि नगर पंचायत ने सभासदों को बिना विश्वास में लेते हुए सड़के बनवाई जा रही है वही वार्ड 2 की सभासद कविता बलिया व उनके पती संजू बलिया, सामाजिक कार्यकता जुबेर आलम व मो. रज्जाक ने नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली व क्षेत्रीय विधायक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से मिलकर वार्ड नम्बर 2 नॉर्त्तिया फार्म में सड़के व नालियों को बनाए जाने की मांग की थी जिस पर नगर पंचायत ने अभी तक कोई पहल नहीं की है। जबकि नॉर्त्तिया फार्म में दर्जनों परिवार लगभग 10 वर्ष से निवास करते है मगर नगर पंचायत को वहां सड़के व नालियां बनाना उचित नहीं लग रहा मगर चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के मकसद से बिना भवनों के सड़के बनाना उचित लग रहा है।

वही जब इस सड़क के सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली से दूरभाष पर वार्ता की गई तो उनका कहना था कि उक्त सड़क का कार्य रुकवा दिया गया है और वार्ड 2 के नॉर्त्तिया फार्म में शीघ्र ही सड़क व नालियां बनाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments