HomeUttarakhandNainitalरामनगर न्यूज़ : रामनगर बार एसोसिएशन में सदस्यता शुल्क जमा करने की...

रामनगर न्यूज़ : रामनगर बार एसोसिएशन में सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर

ADVERTISEMENTS

रामनगर। रामनगर बार एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारियों द्वारा निवर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ बार कक्ष में बैठक की। निवर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के ने बताया गया कि बार कार्यकारिणी के सदस्य दिसंबर माह तक का अपना शुल्क 20 नवंबर तक किसी भी कार्य दिवस पर बार कक्ष में उपस्थित पदाधिकारियों के पास जमा कर अपनी रसीद ले लें। जिन सदस्यों का सदस्यता शुल्क जमा नहीं होगा वे सदस्य अपना मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। वर्तमान कार्यकारिणी के द्वारा अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध कराने के बाद चुनाव अधिकारी चुनाव की तिथियों पर सदस्यों से वार्ता करने के बाद चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट पी एस बोरा, सहायक चुनाव अधिकारी प्रभात ध्यानी, अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, ऑडिटर दीवान गिरी, उपसचिव मदन मेहता, कार्यकारिणी सदस्य गिरधर सिंह बिष्ट, सुखदेव सिंह व जसवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments