HomeUttarakhandAlmoraबिग न्यूज, अल्मोड़ा : दीपावली सीजन की रविवार बाजार में बाहरी व्यक्ति...

बिग न्यूज, अल्मोड़ा : दीपावली सीजन की रविवार बाजार में बाहरी व्यक्ति नही लगा सकेंगे फड़, व्यापार मंडल ने किया प्रति​​बन्धित

अल्मोड़ा। यहां रविवार के रोज लगने वाली बाजार में बाहरी क्षेत्रों के व्यापारी त्योहारी सीजन में फड़ नही लगा सकेंगे। व्यापार मंडल ने उक्त निर्णय लेते हुए सूचित किया है कि रविवार के रोज बाहरी व्यक्तियों का फड़ लगाना पूरी तरह प्रतिबन्धित रहेगा। अलबत्ता ​नगर क्षेत्र के लोकल फड़ व्यापारी पूर्ववत चयनित स्थानों पर फड़ लगायेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि दीपावली पर्व के सीजन को देखते हुए समस्त व्यापारियों के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया है। व्यापार मंडल की इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ व्यापारी सूरज लाल शाह, किशन गुरूरानी, मनीष जोशी, मुमताज कश्मीरी, अमन अंसारी, दीपक नायक, रवि चौहान, दीप साह, दीप जोशी, कुमुद भट्ट, अक्षित पांडे, अंकुर कपूर, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येस पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, सचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव अमन नाज्जोन्न आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments