HomeCNE Specialलालकुआं न्यूज : बिंदुखत्ता की महिलाओं ने जलाई है स्वरोजगार की अलख,...

लालकुआं न्यूज : बिंदुखत्ता की महिलाओं ने जलाई है स्वरोजगार की अलख, आप साथ देंगे न…

ADVERTISEMENTS

हेम जोशी
लालकुआं।
महिला जन चेतना सामाजिक संस्था इंदिरानगर बिंदुखत्ता से जुड़े महिलाओं ने सरकार की स्वरोजगार महिम को सार्थक बनाने के लिए अपने स्वरोजगार शुरू किया। दरअसल संस्था से जुड़ी राधा दानू, माया भाकुनी,बीना बिष्ट, अनीता वाडिया, कमला कुलेगी व जानकी कुनियाल आदि महिलाओं ने बाकायदा मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण लेकर स्वयं मोमबत्ती बनाने का कार्य शुरू किया है। उनका कहना है इससे भारतीय बाजार में थोड़ी सी ही सही लेकिन चीनी सामान पर निर्भरता को समाप्त होगी।


अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को क्यों बनाया जा रहा देश का मुख्य मुद्दा,देखिए सीएनई की पड़ताल, क्या सही है अर्नब की गिरफ्तारी
संस्था से जुड़ी सभी महिलाओं का कहना है कि इस दीपावली में चाइनीज सामान व चाइनीज लाइटों का विरोध करने के उद्देश्य से हमने यह मोमबत्तियां बनाने का काम शुरू किया है। उन्होंने क्षेत्र की जनता व जनप्रतिनिधियों से भी अपेक्षा की है कि वे उनकी संस्था द्वारा बनाई गई मोमबत्तियों से इस दीपावली पर अपने घर रोशन करके चाइना से आने वाले सामान का विरोध करते हुए क्षेत्रीय महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य करेंगे। जिससे महिलाओं का मनोबल बढ़ेगा और अधिक से अधिक महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे आएंगी। इससे उनका सामाजिक व आर्थिक स्थिति मजबूत भी होगी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)


स्वरोजगार कार्य करने के लिए क्षेत्र विधायक नवीन दुम्का, पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर हरीश दुर्गापाल, जिला पंचायत सदस्य मोहन बिष्ट, पीसीसी सदस्य हरेंद्र सिंह बोरा, लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष अध्यक्ष मुकेश बोरा, जन प्रतिनिधि संध्या डालाकोटी व ग्राम प्रधान सीमा पाठक आदि ने उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments