HomeAccidentनिर्मम हत्याकांड, पूरी ख़बर : — हैवान बन गया था पति, पहले...

निर्मम हत्याकांड, पूरी ख़बर : — हैवान बन गया था पति, पहले वृद्धा मां को मारने की करी कोशिश, फिर पत्नी को काट डाला, वृद्धा ने 5 किमी दूर दौड़ कर बचाई जान, हत्यारा गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट विकासखंड अंतर्गत बिंता घाटी के ढाईगढ़ा तोक में खत्ते में रह रहे दयाकृष्ण जोशी ने बीती रात 10 बजे एक ऐसे घटनाक्रम को अंजाम दे दिया, जिसका अंदेशा किसी को नही था। अपनी ही पत्नी को कुल्हाड़ी से काटने वाला यह हत्यारा अब राजस्प पुलिस की गिरफ्त में है।
उल्लेखनीय है कि बिंता घाटी में ढाईगढ़ा तोक अंतर्गत जंगल में दयाकृष्ण जोशी का परिवार खत्ते में रहता है। वह पशुपालन आदि का वहां कार्य करते हैं। दयाकृष्ण के साथ उसकी पत्नी बीना जोशी, वृद्धा मां तथा तीन बच्चे भारती जोशी 12 वर्ष, तन्नू जोशी 9 वर्ष तथा प्रशांत 7 वर्ष रहा करते थे। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 10 बजे दयाकृष्ण जोशी का अपने पत्नी व मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और वह अपना आपा खो बैठा। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी अपनी मां को मारने को उठा ली। उसकी वृद्धा मां परिस्थिति को भांप गई और अपनी जान बचा जंगल के रास्ते पांच किमी दूर गांव में पहुंच गयी। वहीं मां के जान बचा भाग जाने के बाद आग बबूला हुए दयाकृष्ण ने अपनी पत्नी बीना पर तबातोड़ कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसे काट डाला। इस बीच मां की सूचना पर तमाम ग्रामीण राजस्व पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गये। जहां भागने की जुगत में लगे दयाकृष्ण को तत्काल दबोच लिया गया। इधर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से मृतका के तीन नाबालिग बच्चे बेसहारा हो गये हैं। जहां उनकी मां की हत्या कर दी गई है, वहीं पिता अब जेल में दिन बितायेगा। उनकी देखभाल अब उनकी वृद्धा दादी पर आ गई है। बताया जा रहा है कि यह तीनों बच्चे बग्वालीपोखर के एक निजि स्कूल में पढ़ते हैं। इस बीच लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के ​कारण अपने माता—पिता के साथ खत्ते में आ गये थे। इधर एसडीएम द्वाराहाट आरके पांडे ने बताया कि अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। मौके पर पटवारी चंद्रशेखर पांडे, तहसीलदार लीना चंद्रा धामी व अन्य राजस्व कर्मी पहुंचे हुए हैं।

एक मिस कॉल को लेकर हुआ सारा विवाद, किये पर शर्मिंदा है हत्यारा पति
खास खुलासा यह हुआ है कि यह सारा विवाद एक मिस कॉल को लेकर हुआ था। हत्यारा दयाकृष्ण जोशी उदेपुर मंदिर में पुजारी के पद पर था। हत्यारे को अपने किये पर अब बहुत पश्चाताप है। उसने बताया कि उसकी पत्नी को एक मिस काल बार—बार आई। जिस विषय में जब उसने जानना चाह तो उसकी पत्नी ने इस बावत उसे कोई संतोषजनक उत्तर नही दिया। जिस कारण इतनी बड़ी वारदात उसके हाथों हो गई। रात दयाकिशन ने अपनी माता और अपनी बड़ी लड़की को कमरे में बन्द कर पत्नी के साथ मारपीट की। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो लड़की और उसकी वृद्धा मांदरवाजे का कुण्डी तोड़ कर बाहर कमरे में आए और अपने पिता कि आंखों में मिर्च पाउडर डालकर मां को बचाने का प्रयास किया। मगर तब तक देर हो चुकी थी बीना जोशी दयाकिशन की पत्नी के प्राण पखेरू उड़ चुके थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments