HomeUttarakhandUdham Singh Nagarब्रेकिंग किच्छा : करोड़ों का लोन न चुकाने पर बांके बिहारी इस्पात...

ब्रेकिंग किच्छा : करोड़ों का लोन न चुकाने पर बांके बिहारी इस्पात फैक्ट्री को पुलिस की मौजूदगी में बैंक अधिकारियों ने लिया कब्जे में

ADVERTISEMENTS

किच्छा। बैंक से लिए गए करोड़ों रुपए के लोन की धनराशि न चुकाने पर बैंक अधिकारियों ने सरफेसी एक्ट के तहत किच्छा के रुद्रपुर मार्ग स्थित बांके बिहारी इस्पात फैक्ट्री को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कब्जे में ले लिया। बैंक अधिकारियों के अनुसार करीब 49 करोड़ का बकाया बांके बिहारी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड पर चल रहा है, जिसके चलते बैंक अधिकारियों ने फैक्ट्री को कब्जे में ले लिया और आने वाले समय में फैक्ट्री को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा की व्यवस्था के चलते भारी संख्या में पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। जानकारी के अनुसार नगर के रुद्रपुर मार्ग स्थित बांके बिहारी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राजेंद्र पैलेस, दिल्ली की पंजाब नेशनल बैंक से करोड़ों रुपए का लोन लिया गया था, जो कि बांके बिहारी फैक्ट्री के प्रबंधक द्वारा समय पर नहीं चुकाया गया।

लोन की अदायगी न होने के चलते पीएनबी के बैंक अधिकारियों ने सरफेसी एक्ट के तहत वसूली की प्रक्रिया शुरू की और इसी के तहत नई दिल्ली स्थित पीएनबी बैंक के चीफ मैनेजर होशियार सिंह के नेतृत्व में बैंक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में एसओ नरेश चौहान, एसआई राजेंद्र प्रसाद सहित करीब तीन दर्जन पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर मौजूद रही। फैक्ट्री को अपने कब्जे में लेने के दौरान फैक्ट्री के कर्मचारियों ने मुख्य द्वार नहीं खोला। करीब 2 घंटे तक प्रशासन की टीम मुख्य द्वार पर इंतजार करती रही, बावजूद इसके सुरक्षाकर्मी द्वारा मुख्य द्वार न खोले जाने के चलते प्रशासन की टीम ने गैस कटर के माध्यम से गेट का लॉक कटवाया और फैक्टरी में प्रवेश किया।

प्रशासन की टीम के पहुंचने की सूचना पर अंदर मौजूद सुरक्षाकर्मी मौके से फरार हो गए, जबकि फैक्ट्री के अंदर दो मोटरसाइकिल खड़ी मिली। कार्यवाही के दौरान बैंक अधिकारियों ने मुख्य द्वार सहित पूरी फैक्ट्री का मुआयना कराते हुए वीडियोग्राफी कराई। बैंक अधिकारियों के अनुसार अधिकारियों द्वारा की गई पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बैंक के चीफ मैनेजर होशियार सिंह ने बताया कि सितंबर 2019 तक बांके बिहारी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड पर करीब 49 करोड़ का बकाया चल रहा था, जिसकी वसूली के लिए बैंक द्वारा सरफैसी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

अच्छी खबर : उत्तराखंड से दिल्ली आनंद विहार-कश्मीरी गेट बस अड्डे तक जाएंगी रोडवेज की बसें

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments