HomeUttarakhandदेहरादून : राज्य में आज से हिम तेंदुओं की गिनती शुरू

देहरादून : राज्य में आज से हिम तेंदुओं की गिनती शुरू

ADVERTISEMENTS

देहरादून। राज्य में आज (सोमवार) से हिम तेंदुओं की गिनती शुरू हो गई है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में वन विभाग की ओर से पहले चरण में 40 कैमरे लगाए गए हैं। हिम तेंदुओं की गिनती के लिए सेना और भारतीय वन्यजीव संस्थान की मदद ली जा रही है। राज्य में सुरक्षित सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत हिम तेंदुओं का संरक्षण किया जा रहा है।

भारतीय वन्यजीव संस्थान की ओर से गणना के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया गया है। यह काम तीन चरणों में होगा। पहले चरण में हिम तेंदुओं के आवास क्षेत्र का निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए सर्वे से लेकर अन्य तकनीकों का सहारा लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments