HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर न्यूज: एकल अभियान के तहत सैन्य परिवारों का सम्मान

सोमेश्वर न्यूज: एकल अभियान के तहत सैन्य परिवारों का सम्मान

सीएनई सहयोगी, सोमेश्वर
एकल अभियान अंचल अल्मोड़ा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सोमेश्वर में सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आजाद-हिंद फौज के पूर्व सैनिकों के पारिवारिक सदस्यों, भूतपूर्व सैनिकों व सेवारत सैनिकों व 102 साल के संगीतज्ञ मोहन उस्ताद को सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन शारदा भाकुनी और अंचल अल्मोड़ा समिति के उपाध्यक्ष भूपेंद्र रावत ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में जयंत सिंह कैड़ा, उमेश सिह मिराल, राजेंद्र सिंह मेहरा, त्रिलोक सिंह बिष्ट, दुर्गा देवी, मुन्नी देवी, मोहनी देवी, हंसी देवी समेत सैन्य परिवारों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में अंचल अल्मोड़ा के संरक्षक व भाजपा अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, सचिव ललित मोहन, खंड संचालक जयंत कैड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार, रेनू भाकुनी, निशा, भावना, तुलसी बबीता, नीलम, सपना, मोनिका, अंजलि, आशा, भावना, उमा, शालिनी, आशा, भावना जीना आदि ने सहयोग किया गया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments