सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर के पास पापुलर का एक बड़ा एवं सूखा पेड़ अब खतरा बन गया है, क्योंकि यह पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और इसके कभी भी गिरने का अंदेशा बना है। अगर कभी अचानक यह पेड़ धराशायी हुआ, तो दुर्घटना हो सकती है। पूर्व में आपदा प्रबंधन विभाग को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सूचित किया गया था, किंतु अब तक नतीजा सिफर ही रहा है। ऐसे में आने—जाने वाले ग्रामीणों को खतरा बना है। स्थानीय लोगों की मांग है कि शीघ्र इस पेड़ को हटाया जाए, ताकि दुर्घटना की आशंका टल सके।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




