HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : कांग्रेस ने किसान विरोधी क़ानून के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर...

किच्छा न्यूज़ : कांग्रेस ने किसान विरोधी क़ानून के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान, किसानों को किया जागरूक

ADVERTISEMENTS

किच्छा। कांग्रेस प्रदेश सचिव व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने निकटवर्ती ग्रामों में किसानों से संपर्क करते हुए केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए अध्यादेश के प्रति किसानों को जागरूक किया और अध्यादेश के निरस्त होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। प्रदेश सचिव सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा की टीम ने किसानों के साथ बैठक करते हुए विस्तार से चर्चा की। निकटवर्ती ग्राम आनंदपुर सहित तमाम ग्रामों में कांग्रेसियों ने अभियान के अंतर्गत किसानों से तमाम मुद्दों पर चर्चा की।

कांग्रेसियों की टीम द्वारा किसानों पर थोपे गए काले कानूनों के विरोध में आनंदपुर, राघव नगर, इन्द्रपुर, प्रतापपुर आदि गांवों में जाकर किसानों से मुलाक़ात की। कांग्रेस प्रदेश सचिव सिंह ने क़ानून के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि ये क़ानून किसान विरोधी है और इसके कारण किसान अपनी फसल बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है और औने-पौने दामों में अपनी फसल बेचने को मजबूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसानों द्वारा शुरू किए गए आंदोलन को कांग्रेस का पूरा समर्थन है और भाजपा शासन में अन्नदाता कहे जाने वाले किसान का खुलेआम शोषण किया जा रहा है, जबकि लॉकडाउन के दौरान किसानों की मेहनत के कारण ही देशवासियों को अनाज उपलब्ध हुआ।

किच्छा : किसान से धोखाधड़ी कर महिला ने पार किए 40 हजार रूपए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

किसानों ने हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सिंह ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान समाप्त होने पर किसानों द्वारा किये गए हस्ताक्षर प्रपत्रों को राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। इस मौके पर नागेन्द्र कुमार, दिनेश सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रदीप गुप्ता, हंसराज सिंह, शिवजी प्रसाद, संजय राय, नारायण सिंह गुड्डू, योगेन्द्रमणि त्रिपाठी, राकेश कुमार, विनोद कुशवाहा, हरीश चन्द्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, श्रवण भगत, शिवाजी सिंह, रामनमन यादव व नन्दलाल आदि लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments