HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : सरकार की लोकप्रियता से घबरा गए हैं कुछ लोग -...

बागेश्वर : सरकार की लोकप्रियता से घबरा गए हैं कुछ लोग – बिष्ट

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सीबीआई जांच में सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्टे देने के बाद भाजपा उत्साहित है। भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक चंदन दास ने आज यहां पत्रकार वार्ता कर कहा कि आरोप लगाने वाले की जांच की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से कई लोग घबरा गए हैं और उन पर आरोप लगा रहे हैं। यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष शिव
सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा प्रदेश में जीरो टोलरेंस की सरकार दी है। अब तक किसी भी कार्य में उन पर कोई आरोप नहीं लगे हैं।

कहा कि उन पर आरोप लगाने वाले व्यक्ति नामी अधिवक्ताओं को रख रहे हैं यह सोचने का विषय है कि स्वयं को समाजसेवी बताने वाला व्यक्ति नामी अधिवक्ताओं से पैरवी कर रहा है। विधायक चंदन दास ने कहा कि भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए विरोधी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। जिसमें उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं कहा कि सरकार का कार्य जनता को सुविधा व स्वच्छ प्रशासन देना है जिस पर मुख्यमंत्री पूर्ण रूप से सफल हो रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ की जाने वाली साजिश से जनता वाकिफ है तथा आगामी चुनावों में विरोधियों को सबक सिखाएगी। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष इंद्र फरस्वाण, मीडिया प्रभारी प्रकाश साह मौजूद थे।

क्या था मामला
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर एक पत्रकार द्वारा लगाए गए घूसखोरी के आरोपों की जांच के आदेश दिया था। सीएम पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई करेगी। पत्रकार ने आरोप लगाए है कि 2016 में जब रावत भाजपा के झारखंड प्रभारी थे तब उन्होंने एक व्यक्ति को गौ सेवा अयोग का अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर घूस ली थी और पैसे अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रान्सफर कराये थे।

बागेश्वर : दो बहनों के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

बागेश्वर : पहले किया अतिक्रमण, अब फ्री होल्ड किए जाने की मांग

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments