HomeUttarakhandDehradunजनशताब्दी ट्रेन का हल्द्वानी स्टॉपेज बंद होने से यात्री परेशान

जनशताब्दी ट्रेन का हल्द्वानी स्टॉपेज बंद होने से यात्री परेशान

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी। काठगोदाम से देहरादून चलने वाली जनशताब्दी ट्रेन की हल्द्वानी स्टेशन पर स्टॉपेज बंद कर दी गयी है। जिससें यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्द्वानी से देहरादून जाने के लिए यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए काठगोदाम जाना पड़ रहा है, जबकि देहरादून से हल्द्वानी आने वाले यात्रियों को काठगोदाम में उतरना पड़ रहा है, जिसके चलते लोगों को काफी कठनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

ऐसे में हल्द्वानी स्टेशन पर ट्रेन स्टॉपेज को लेकर व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है और प्रदर्शन भी किया है। बावजूद इसके ट्रेन हल्द्वानी स्टेशन पर नहीं रुक रही है, जिसको लेकर अब रेलवे ने अपना पक्ष रखा है। इज्जत नगर मंडल के रेल पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि जिला प्रशासन के लिखित आदेश के बाद रेलवे ने हल्द्वानी स्टेशन पर ट्रेन स्टॉपेज को बंद किया है।

वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कि कोरोना के चलते स्टेशन पर यात्रियों के उतरने चढ़ने के दौरान यहां कोविड-19 की व्यवस्था नहीं बन पा रही थी, जिसको देखते स्टॉपेज पर रोक लगाई गई है। ऐसे में रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन हल्द्वानी स्टेशन पर जन शताब्दी ट्रेन रुकने के लिए लिखित आदेश नहीं जारी करेगा, तब तक ट्रेन हल्द्वानी स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

एमबीपीजी कॉलेज में अलग से बनेगा लाइब्रेरी कार्ड, पांच साल तक एक ही कार्ड से ले सकेंगे किताबें

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments