HomeHimachalनालागढ़ न्यूज़ : पूर्व विधायक ने किया शेरांवाली गांव में ओवर हैड...

नालागढ़ न्यूज़ : पूर्व विधायक ने किया शेरांवाली गांव में ओवर हैड टैंक को बनाने के निर्माण कार्य का शुभारंभ

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

नालागढ़। आज ग्राम पंचायत बगलैहड़ के गांव शेरांवाली में ओवर हैड टैंक को बनाने के कार्य का शुभारंभ किया। जनता ने के एल ठाकुर का जोरदार स्वागत और धन्यवाद किया ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि जनता की यह बहुत पुरानी डिमांड थी जिसके कार्य का आज शुभारंभ कर दिया गया है उन्होंने बताया कि इस ओवर हैड टैंक को बनाने से जनता को बहुत लाभ होगा और पेय जल समस्या का समाधान हल होगा। इसके अलावा उन्होंने पंचायत में स्वीकृत करवाए गए कार्यों का निरीक्षण किया। और जनता की समस्याओं को सुना उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आश्रीवाद से प्रधानमंत्री सड़क योजना, अनुसूचित जनजाति घटक, मुख्यमंत्री सड़क योजना, और बीबीएनडीए के तहत नालागढ़ में सड़कों के जाल बिछाए जा रहे हैं और जो सड़के बनी है उन्हें पक्का किया जा रहा है और जहां पर अभी नहीं है उन्हें बनाया जा रहा है उन्होंने बताया कि आज इस कार्य को शुरू करवा दिया गया है और अब पेय जल की समस्या का समाधान होगा।

ADVERTISEMENTSAd

और उन्होंने बताया कि पंचायत में गलियों के कार्यों को ज्यादा तर कर दिया गया है और बची हुई गलियों को भी जल्दी से जल्दी पका करवा दिया जाएगा और पानी बिजली व अन्य समस्याओं का समाधान कर दिया गया है ठाकुर ने बताया कि यहां जनता की सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है और बची हुई समस्याओं को भी जल्दी हल करने का आश्वासन किया। और उन्होंने कहा कि अधिकारियो और कर्मचारियों को समय समय पर निर्देश दिए जाते हैं ताकि जनता के कार्य को जल्दी से जल्दी हल किया जाए। और उन्होंने बताया कि इस पंचायत की गलियों और सड़कों की 75% समस्याओं को पूरा कर दिया गया है और बाकी बचे हुए कार्यों को भी जल्दी से जल्दी समाधान कर दिया जाएगा और बिजली पानी सड़कों की समस्याओं को भी जल्दी से जल्दी समाधान किया जा रहा है।

ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है प्रदेश मे केन्द्र सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए लाभकारी सिद्ध हुई है उन्होंने बताया कि भिन भिन योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है ओर राज्य ओर केन्द्र सरकार द्वारा समय समय पर योजनाएं शुरू की जाती है।

के एल ठाकुर ने कहा की इस कार्य को करवाने के लिए लोगों ने अपनी इस मांग को उनके समक्ष रखा था और जनता के लिए धन उपलब्ध करवा कर इसके कार्य को शुरू करवा दिया गया है और अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं कि जनता के अन्य कार्य को जल्दी से जल्दी किया जाए ओर सभी कार्यों के निर्माण क्वाल्टी भी अच्छी होनी चाहिए ताकि लोगों को सही सुविधा मिल सके।
इस मौके पर दर्शन सिंह चौधरी, सजन सिंह, कैप्टन प्रीतम सिंह, अर्जुन सिंह, जगतार सिंह, इंदर चौधरी, तरलोचन देवी, सुनीता, अंजू, रविन्द्र कौर व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments