अल्मोड़ा : सड़क डामरीकरण कार्य के दौरान खाई में जा गिरा डंपर, चालक की दर्दनाक मौत, वाहन बैक करते समय हुआ हादसा

0

सीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा
यहां ताड़ीखेत ब्लॉक अंतर्गत बेड़गांव काकड़ीघाट खूंट मोटर मार्ग में चल रहे डामरीकरण के कार्य के दौरान एक डंपर को बैक करते समय वाहन गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गत देर शाम की है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के ताड़ीखेत ब्लाक के बेड़गांव काकड़ीघाट खूंट मोटर मार्ग में डामरीकरण और सोलिंग का काम चल रहा था। इस दौरान कार्य में लगे डंपर संख्या यूके 04 सीए 8397 को मोड़ते समय वाहन अचानक असंतुतिल होकर खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं डंपर चालक भूपेंद्र सिंह कार्की उम्र 32 पुत्र प्रेम सिंह निवासी चनौला, सोमेश्वर छिटक कर एक चट्टान पर जा गिरा। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर खाई में गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने पट्टी पटवारी को दी। जिसके बाद राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। पट्टी पटवारी कुन्दन सिंह कनवाल ने बताया वाहन चालक भूपेन्द्र सिंह कार्की डंपर सहित करीब 130 मीटर नीचे खाई में गिर गया। वह वाहन से छटक कर पत्थरों पर गिरा, जिससे उसका सर फट गया और उसकी मौत हो गई। मृतक का रानीखेत में पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें