HomeUttarakhandAlmoraश्रद्धांजलि: विधायक सुरेंद्र जीना की पत्नी के निधन से शोक की लहर,...

श्रद्धांजलि: विधायक सुरेंद्र जीना की पत्नी के निधन से शोक की लहर, शोक संवेदनाओं का तांता, सीएम का कार्यक्रम स्थ​गित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सल्ट विधानसभा के विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना की धर्मपत्नी नेहा जीना के आकस्मिक निधन पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं समेत तमाम लोगों ने गहरा दुख व्य​क्त किया है। इस दुखद घटना के मद्देनजर मुख्यमंत्री का अल्मोड़ा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। नेहा जीना के असामयिक निधन की खबर से शोक की लहर है।
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दुःख की इस घड़ी में मृतक आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस हृदय विदारक घटना को सहने की शक्ति प्रदान करे। विधानसभा उपाध्यक्ष ने यह भी बताया कि इसी घटना के मद्देनजर मुख्यमंत्री का जनपद भ्रमण कार्यक्रम स्थगित हुआ है। अब दीपावली पर्व के बाद यह कार्यक्रम प्रस्तावित किया जाएगा। इधर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल व अन्य प्रशानिक अधिकारियों ने भी विधायक सुरेंद्र जीना की पत्नी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस मुश्किल घड़ी को सहने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
भाजपा के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विधायक सल्ट सुरेन्द्र जीना की धर्मपत्नी धर्मा (नेहा) जीना के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। यहां शोक सभा कर आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भगवान से की गई। शोक व्यक्त करने वालो में भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सांसद अजय टम्टा, राज्य मंत्री रेखा आर्या, विधायक महेश नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, महेश नयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, सुभाष पाण्डे, महिपाल बिष्ट, दर्शन रावत, घनश्याम भट्ट, राजेन्द्र कैड़ा, गिरीश सत्यवली, महेन्द्र रावत, नरेन्द्र प्रसाद, राधा धौलाखण्डी, सुरेन्द्र मेहता, त्रिलोक रावत, तुषारकान्त साह, शैलेन्द्र साह, पूनम पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन भट्ट, चन्दन सिंह मेहरा, रमेश बहुगुणा, अरविन्द बिष्ट, गोविन्द पिलख्वाल, नरेन्द्र बिष्ट, कैलाश गुरूरानी, राजेन्द्र सिंह राणा, प्रकाश भट्ट, गोपाल बिष्ट, संजय डालाकोटी, ललित मेहता, प्रकाश बिष्ट, भूपाल रावत, खड़क सिंह नेगी, देवेन्द्र सिंह नयाल, विनीत बिष्ट, बंशीलाल कक्कड़, अमित साह मोनू, मनोज जोशी, रिक्खू साह, राजीव गुरूरानी, धर्मवीर, चन्दन लाल टम्टा, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरन पन्त, अजय वर्मा, हरीश कनवाल, लता वोरा, राधिका जोशी, लीला वोरा, मीना भैसोड़ा, निर्मला जोशी, विद्या बिष्ट, इन्दुप्रभा जोशी, चम्पा पाण्डे, रमा जोशी, जीवन्ती मेहता, दीप्ति सोनकर, अभय कुमार, जगदीश चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments