सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भैसियाछाना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता जोगा राम आर्या विगत कई सालों से अस्वस्थ चल रहे हैं। बाजवूजद इसके, सामाजिक व जनहित के कार्यों में उनकी दिलचस्पी अब भी कायम है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व विशेष आमंत्रित सदस्य गोविंद सिंह पिलख्वाल ने भैसियाछाना के दूरस्त गांव मल्ली नाली पहुंचकर उनका हाल—चाल जाना।
जोगा राम आर्य का सामाजिक कार्यों में बहुत बड़ा योगदान रहा है। सामाजिक गतिविधियों में उनकी शुरू से बढ़—चढ़कर भागीदारी रही है। सेराघाट—कुंज किमौला मोटर मार्ग को स्वीकृत करवाने में उनका बड़ा योगदान रहा है। इधर पिलख्वाल से वार्ता के दौरान जोगा राम ने उक्त मोटर मार्ग अंतर्गत सेराघाट पर पुल नही बनने पर चिंता जताई। कहा कि उक्त पुल का जल्द से जल्द निर्माण होना चाहिए ताकि जनता को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गोविंद पिलख्वाल ने तल्ली नाली में जगत सिंह बिष्ट के घर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व प्रधान नाली दरमान सिंह बिष्ट, रवि नेगी, योगेश डसीला, विरेंद्र मेहता, आशु भट्ट, पंकज सिंह, दीवान सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ें







