HomeUttarakhandAlmoraजवाहर नवोदय में सतर्कता सप्ताह का शुभारम्भ, स्टॉफ ने ली शपथ,...

जवाहर नवोदय में सतर्कता सप्ताह का शुभारम्भ, स्टॉफ ने ली शपथ, प्राचार्य राज सिंह ने दिया सतर्कता व भ्रष्टाचार उन्मूलन का संदेश

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी
जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी नैनीताल में समस्त स्टॉफ सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण करने के साथ सतर्कता सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। यह आयोजन 02 नवंबर तक चलेगा। अपने संबोधन में विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह ने भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए संवैधानिक उपचारों का प्रयोग करके सतर्कता के साथ प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने आगामी 07 नवंबर को जिले के 12 केंद्रों में होने वाली प्रवेश परीक्षा में प्रत्येक व्यक्ति को पूरी तन्मयता से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार केवल धन से संबंधित नही होता, बल्कि अपने साम्थर्य, पद व दायित्व का समाज हित में प्रयोग न किया जाना भी भ्रष्ट आचरण का एक स्वरूप है। उन्होंने कहा कि यह समय देश के लिए थोड़ा कठिन जरूर है परन्तु यदि हम एक—दूसरे का सहयोग पूरे मनोयोग से करेंगे तो अवश्यक ही उसके अच्छे परिणाम आयेंगे। इस अवसर पर उप प्राचार्य हीरा सिंह जीना, नीरज तिवारी, संतोष बहुगुणा, दिनेश कुमार, राजकुमार तीर्थानी, हरीश राणा, नारायण सिंह धर्मशक्तू, राकेश मोहन, खजान चंद्र पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, नीलू जोशी, आशा रौतेला, आशा जोशी, भगवती उपाध्याय, रमेश चंद्र जोशी, सचिन कुमार, शुभम बेरिया, घनश्याम जोशी, मोहन जोशी, सुनील कुमार आदि ने मास्क लगाकर व दो गज की दूरी रखते हुए उपस्थिति दर्ज कराई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments