HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : भाजपा उत्तरी मंडल के महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी के पिता...

हल्द्वानी न्यूज : भाजपा उत्तरी मंडल के महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी के पिता रमेश चंद्र जोशी का निधन

मोटाहल्दू। भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी उत्तरी मंडल के नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी के पिताजी रमेश चन्द्र जोशी का कल निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। जोशी के बड़े बेटे डॉ. बृजेन्द्र जोशी (सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी बागेश्वर), उपेंद्र जोशी (जी एम कंस्ट्रक्शन) एवं डॉ प्रमोद जोशी (असिस्टेंट प्रोफेसर) राजकीय महाविद्यालय रामनगर है। जोशी ने अपने जीवन भर अपनी पूरी जिंदगी को शिक्षा पर समर्पित रखा एवं उन्होंने इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त होने के पश्चात बागेश्वर महात्मा के नाम से बागेश्वर के इतिहास को एक पुस्तक में पिरो कर उसे सभी भक्तों के सम्मुख रखा। भाजपा नगर हल्द्वानी उत्तरी मंडल के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने शोक प्रकट कर मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना कर इस दुख की घड़ी में पारिवारिक जनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
भाजपा नगर अध्यक्ष हल्द्वानी (उ) के नवीन पंत ने शोक व्यक्त कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

ADVERTISEMENTSAd

गोरापड़ाव में 5 झोपड़ियां अग्निकांड में स्वाहा, हजारों का नुकसान, सिलेंडरों के तेज धमाके

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments