HomeBreaking Newsउधमसिंह नगर ब्रेकिंग : बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी सहित 10 सस्पेंड, मझोला चौकी...

उधमसिंह नगर ब्रेकिंग : बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी सहित 10 सस्पेंड, मझोला चौकी प्रभारी सहित कई लाईन हाजिर

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर ने अवैध खनन के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई की है। उन्होने दो चौकी इंचार्ज समेत कई पुलिसकर्मी सस्पेंड व लाइनहाजिर कर दिए हैं।
उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर और खटीमा क्षेत्र में अवैध खनन के मामलों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बाजपुर के बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज सत्येंद्र बुटोला सहित चौकी में तैनात सभी 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा खटीमा के मझोला चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत सहित 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया।
गौरतलब है कि खटीमा और बाजपुर में होने वाले खनन कार्यों पर फिलहाल शासन ने रोक लगा रखी है, लेकिन इस प्रतिबंध के बावजूद इन दोनों क्षेत्रों में धड़ल्ले से अवैध खनन का कारोबार चल रहा था जिसे रोकने में स्थानीय पुलिसकर्मी नाकाम साबित हो रहे थे।
एसएसपी द्वारा अवैध खनन के खिलाफ की गई इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
उप निरीक्षक अनिल जोशी को पुलिस चौकी बाजार रुद्रपुर से चौकी इंचार्ज बन्ना खेड़ा बनाया गया है। उप निरीक्षक जगत सिंह साही को थाना कुंडा से चौकी इंचार्ज मझोला बनाया गया है।एसआई प्रदीप पंत को थाना आईटीआई से बाजार चौकी रुद्रपुर का चौकी इंचार्ज बनाया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments