— सुयालबाड़ी से अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट — यहां भवाली से अल्मोड़ा आ रही बारात में शामिल कार करतियागाड़ पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से बचने के प्रयास में सड़क पर ही पलट गई। कार में चालक व तीन बाराती शामिल थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं और उन्हें अन्य वाहन से अल्मोड़ा भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज देर शाम एक बारात में शामिल होने भवाली से अल्मोड़ा को जा रही इनोवा कार संख्या यूपी 04 टीबी 9096 अचानक सामने से आये डंपर से बचने के प्रयास में सड़क पर ही पलट गई। कार में चालक महेंद्र सिंह सहित तीन बराती शामिल थे। सूचना मिलने पर कांस्टेबल आनंद राणा और जीवन नाथ गोस्वामी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। वहीं डंपर चालक मौके से फरार हो गया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।