HomeUncategorizedदु:खद : अल्मोड़ा के युवक का बरेली के अस्पताल में निधन, कोरोना...

दु:खद : अल्मोड़ा के युवक का बरेली के अस्पताल में निधन, कोरोना पॉजिटिव आई थी जांच रिपोर्ट, कोविड—19 की गाइड लाइन के अनुसार हुआ अंतिम संस्कार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां पर्यटन कार्यालय में कार्यरत एक युवक की बरेली के राममूर्ति अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनकी रिपोर्ट कोरोना—पॉजिटिव भी आई थी। मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार यहां नृसिंहबाड़ी निवासी अमित बिष्ट (40 वर्ष) पुत्र स्व. हरगोविंद बिष्ट को बीते कुछ समय से लीवर में दिक्कत थी। उनका बरेली से उपचार चल रहा था और कुछ दिन पूर्व हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें बरेली के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। इस दौरान उनकी कई जांचें हुईं, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव भी पाये गये थे। आज सुबह 10 बजे उनका बरेली में ही निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उनका कोविड—19 की गाइड लाइन्स के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे पत्नी व एक पांच साल की बच्ची को छोड़ गये हैं। उनके निधन पर तमाम लोगों ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments