HomeUttarakhandAlmoraनमन : बेसुध पड़े शहीद के वृद्ध पिता, ताऊ ने दी मुखाग्नि,...

नमन : बेसुध पड़े शहीद के वृद्ध पिता, ताऊ ने दी मुखाग्नि, सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। जनपद के भनोली तहसील के मिरगांव निवासी लांस नायक दिनेश सिंह गैड़ा की शहादत पर हजारों लोगों की भीड़ उनके आवास पर उमड़ पड़ी। ‘भारत माता की जय’, ‘पाकिस्तान ​मुर्दाबाद’ आदि के गगनभेदी नारों के साथ शहीद की शवयात्रा रामेश्वरम घाट रवाना हुई। जहां ​सैन्य अधिकारियों व सिक्ख रेजिमेंट के जवानों द्वारा पूरे सम्मान के साथ वीर को सलामी दी गई। अपने युवा पुत्र की मौत को पिता गोधन सिंह व माता तुलसी देवी सहन नही कर पा रहे। उनका रो—रोकर बुरा हाल है। पिता तो बस अब उठने की ताकत भी जैसे खो चुके हैं। वह आज बेसुध अपने घर पर ही रहे। जबकि घाट में जाकर मुखाग्नि शहीद के ताऊ दिवान सिंह ने दी। घाट में सेना व प्रशासन के अधिकारियों के अलावा तमाम राजनेता व स्थानीय जनता मौजूद थी। शहीद दिनेश सिंह की इस शव यात्रा के दौरान जैसे आसमान भी आंसू बहाते रहा। भारी बारिश के बीच ही शवयात्रा व अंत्येष्टि संपन्न हो पाई।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई में पूर्व प्रकाशित समाचार —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments