HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : विपक्षी दलों के भ्रामक दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें...

अल्मोड़ा न्यूज : विपक्षी दलों के भ्रामक दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें भाजपा कार्यकर्ता, अल्मोड़ा में विपक्ष पर जमकर गरजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर, जोरदार खैरमकदम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के अल्मोड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हजूम उनके स्वागत में उमड़ पड़ा। उन्होंने यहां एक बैंकेट हॉल में मीडिया से मुखातिब होते हुए बार—बार जहां विपक्ष पर निशाना साधा, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा भाजपा संगठन की मजबूती को देखते हुए कांग्रेस व अन्य विपक्षी बौखला गये हैं तथा कांग्रेस के नेता सरकार के खिलाफ गलत बयानबाजी व भ्रामक दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं को मुंहतोड़ जबाब देना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ है और भाजपा में हर समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश की आज पूरे विश्व में अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अन्तिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाये।
इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने विधान सभा उपाध्यक्ष रधुनाथ सिंह चौहान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में अपनी बात रखी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने सम्मान पत्र सौंपा। वहीं पूर्व जिला पंचायता अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, महिला महामंत्री किरन पंत ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम व स्वागत करने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, पंकज भाकुनी, कैलाश भट्ठ, प्रो एसस पथनी, प्रो. एनएस भण्डारी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल, अरविन्द बिष्ट, लता बोरा, मनोज वर्मा, विनीत बिष्ट, श्यामू बोरा, सुभाष पाण्डे, मनोज जोशी, ममता भट्ठ, अजय वर्मा, हरीश कनवाल, मोहन सिंह महरा, रमेश बहुगणा, धर्मवीर आर्य, कैलाशनाथ गोस्वामी, नरेन्द्र प्रसाद, राहुल बोरा, दीपक पाण्डे, प्रकाश भट्ठ, दर्शन रावत, सोबू साह, विद्या बिष्ट, महेन्द्र रावत, नरेन्द्र बिष्ट, संजय बिष्ट, सुनील बिष्ट, सौरब पाण्डे, पान सिंह मावड़ी, प्रेम शर्मा संदीप श्रीवास्तव, अनिल साही, किरन पंत चम्पा पाण्डे, देवकी बिष्ट, दीपक उप्रेती, रणजीत सिंह भण्डारी, योगी सुन्दर नाथ, मोती लाल वर्मा, पालिका नामित सदस्य दीपक वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

मंत्रिमंडल का होना चाहिए विस्तार, द्वाराहाट विधायक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार, एक—दो दिन में ले लिया जायेगा निर्णय : बंशीधर भगत
मीडिया कर्मियों से वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा 2022 के विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट गयी है। प्रदेश व जिला की बैठक के बाद आगामी 28 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश स्तरीय दो नेता प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नया जोश भरना व ऊर्जा प्रदान करना है। उन्होंने कहा अल्मोड़ा भाजपा का गढ़ रहा है तथा यहां से उन्होंने 9 वीं व कक्षा 10 तक की शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने बताया 2022 के विधान सभा चुनावों में भाजपा की सत्ता में पुनः वापसी होगी तथा संगठन ने 57 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। एक प्रश्न के उत्तर में मत्रिमंडल का विस्तार पर उन्होंने कहा यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है लेकिन वे चाहते है कि शीघ्र मंत्रिमंडल का विस्तार हो। कहा कि द्वाराहाट विधायक महेश नेगी का मामला अब काफी आगे बढ़ गया है तथा संगठन को उनके खिलाफ कार्यवाही हेतु पुनः सोचना पड़ेगा और इस गम्भीर मामले में एक—दो दिन में निर्णय ले लिया जायेगा। वार्ता में उनके साथ विधान सभ उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल आदि मौजूद थे। इससे पूर्व क्वारब में बंशीधर भगत के स्वागत में कार्यकर्ता पहुंचे, उन्हें फूलमालाओं से लाद जलूस की शक्ल में अल्मोड़ा लाया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री महेश नयाल ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments