बागेश्वर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने एसबीआई गरूड़ के शाखा प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने बैंक के उच्चाधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराई है। वर्मा ने बताया कि वे गत कई दिन से एसएमएस अलर्ट की सुविधा के लिए बैंक में जा रहे थे। अब तक तीन बार फार्म भर चुके हैं। इसके बाद भी उन्हें सुविधा न मिलने से वे आज बैंक प्रबंधक से मिले। जिस पर उन्होंने उनसे कहा कि शिक्षकों का कोई काम धाम नहीं है और वे मुफ्त में वेतन लेते हैं। जिस पर वर्मा ने कहा कि उन्हें शैक्षिक कार्य के लिए शैलेष मटियानी पुरस्कार मिल चुका है। आरोप है कि इसके बाद बैंक प्रबंधक उनसे अभद्रता करते हुए पुलिस बुलाने की धमकी देने लगे। जिस पर वर्मा भी पुलिस बुलाने की मांग करते हुए बैंक में बैठ गए। बाद में पुलिस नहीं बुलाई। इधर वर्मा ने बैंक के अधिकारियों से शिकायत दर्ज करते हुए मामले की बैंक की सीसी फुटेज संभालने की मांग करते हुए बैंक प्रबंधक के व्यवहार से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।
बागेश्वर न्यूज : शिक्षक नेता ने लगाया बैंक प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप, उच्च अधिकारियों को भेजी शिकायत
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS










