HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: पूर्व विधायक मनोज के नेतृत्व में जिला विकास प्राधिकरण को...

अल्मोड़ा न्यूज: पूर्व विधायक मनोज के नेतृत्व में जिला विकास प्राधिकरण को लेकर गरजे कांग्रेसी, प्रदेश सरकार की खिंचाई, प्राधिकरण को समाप्त करने की पुरजोर मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला विकास प्राधिकरण को खत्म करने की मांग को लेकर यहां कांग्रेस ने फिर पुरजोर तरीके से आवाज बुलंद की। पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय गांधी पार्क मेंं कांग्रेसजनों ने धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार का जिला​ विकास प्राधिकरण का फरमान तुगलकी है, जिसके कारण जनता दुश्वारियां झेल रही है। उन्होंने अविलंब जिला प्राधिकरण को समाप्त करने की पुरजोर मांग की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार कांग्रेसजन पूर्वाह्न यहां गांधी पार्क में एकजुट हुए। जहां प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। वहीं सभा आयोजित की। जिसमें पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण के कारण जनता बेहद त्रस्त है। लोगों को अपने भवन निर्माण के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नवम्बर 2017 में प्रदेश सरकार के इस तुगलकी फरमान से समूचे पर्वतीय क्षेत्र में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू कर दिया था। उसी का खामियाजा जनता भुगत रही है और इसलिए उसका जनता लगातार विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की जनता भी प्राधिकरण से बेहद परेशान है। श्री तिवारी ने कहा कि लम्बे समय से जनता प्रदेश सरकार से इस जन विरोधी प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग कर रही है। जनता की इसी आवाज को उठाते हुए कांग्रेस प्रदेश सरकार से प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के मुद्दों से सरकार को कोई सरोकार नहीं रह गया है। सिर्फ धन की बर्बादी और बंदरबांट पर ही सरकार का ध्यान केंद्रित रह गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने सरकार की कथनी और करनी पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि प्राधिकरण को लेकर गठित विधायकों की कमेटी ने भी पर्वतीय क्षेत्र से प्राधिकरण को समाप्त करने की पुरजोर सिफारिश की है, फिर भी सरकार मामले की अनसुनी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस घोर अन्याय का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि प्राधिकरण के लागू होने से जनता अपने लिए घर बनाने में डर रही है। ऐसे हालात पलायन जैसी गंभीर समस्या को बढ़ाने का काम करेंगे। धरने के जरिये सभी कांंग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार से जिला विकास प्राधिकरण को पर्वतीय क्षेत्रों से अविलम्ब पूर्ण रूप से हटाने की पुरजोर मांग की।
धरना—प्रदर्शन में उक्त के अलावा पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, वैभव पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, भूपेन्द्र भोज, राबिन भण्डारी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शरद साह, अम्बीराम, दीप सिंह डांगी, दीपा साह, प्रदीप बिष्ट, कमल कोरंगा, किशनलाल, प्रताप सत्याल, अशोक ग्वासीकोटी, हेम तिवारी, शिब्बू मेहरा, जगदीश पाण्डेय, कमलेश तिवारी, हरीश जोशी, पंकज कुमार, संजीव कर्मयाल, उमेश गुरूरानी, नीरज पवार, विनोद बिष्ट, संदीप बिष्ट, अशोक मेहरा, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, तारा तिवारी, रोहित रौतेला, कार्तिक साह, सचिन आर्या, हीरा सिंह बिष्ट, रोहन आर्या, संतोष कुमार, दीपक कुमार, ओम कुमार सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments