HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी का गठन,...

किच्छा न्यूज़ : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी का गठन, महेंद्र गोयल बने अध्यक्ष

किच्छा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने व्यापारियों से रायशुमारी के बाद महेंद्र गोयल को अध्यक्ष, दुर्गेश गुप्ता को संगठन महामंत्री, गौरव अरोरा को महामंत्री तथा प्रदीप पुजारा को कोषाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष की बागडोर युवा नेता जगरूप सिंह गोल्डी को सौंपी गई। घोषणा के बाद व्यापारियों ने नव मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया और मनोनयन की बधाई दी। नगर के रुद्रपुर मार्ग से ऑन-नाइन होटल में व्यापारियों की बैठक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री नरेंद्र अरोरा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह तथा जिला महामंत्री महेश मित्तल उपस्थित रहे। व्यापारियों को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए व्यापारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही व्यापारियों की सबसे बड़ी ताकत है, व्यापारी एकजुट होंगे तभी व्यापारियों का उत्पीड़न तथा शोषण नहीं हो पाएगा। इससे पूर्व व्यापारियों ने आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पदाधिकारियों का माल्यार्पण करते हुए जोरदार अभिनंदन किया। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा के बाद तमाम व्यापारियों ने नव मनोनीत पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी।

इस मौके पर सतीश मंगला, गोविंद गोयल, किशन गोयल, विवेक दीप सिंह, अनिल अग्रवाल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार फुटेला, डॉ. विकास अरोरा, विनोद फुटेला, अमित सक्सेना, शौर्य सक्सेना, बब्बू मक्कड़, सुभाष अरोरा, विजय कटारिया, विनोद सिडाना, राकेश चौबे, ग्यारसी बंसल, दीपक अग्रवाल, सरन जीत सिंह, विवेक राय, जसप्रीत सिंह, सचिन जिंदल, राजेंद्र अरोरा पिंटू, राजकुमार तनेजा, रोशन सिंघल, राकेश गुप्ता, छोटेलाल कोहली, संजय मित्तल व अमित मिगलानी सहित तमाम व्यापारी उपस्थित थे।

किच्छा : तो क्या पिता को न मार पाने के कारण आत्महत्या से पहले अरूण ने मार डाला था दो साल का भान्जा!

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments