HomeCrimeब्रेकिंग न्यूज : बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिं​ह लखनऊ में...

ब्रेकिंग न्यूज : बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिं​ह लखनऊ में गिरफ्तार, दो और साथी भी दबोचे गए

ADVERTISEMENTS

लखनऊ। बलिया गोली कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पिछले तीन दिनों से भागा भागा फिर रहा था। एसटीएफ की टीमों ने बलिया कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से आज सुबह उठा लिया। धीरेंद्र सिंह के साथ उसके साथ ही फरार हुए इस बोली कांड के अन्य नामजद आरोपी संतोष यादव और अमरजीत यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके साथ ही मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के अलावा अभी तक कुल 10 (5 नामजद,5 अन्य) आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। सूचना के मुताबिक एसटीएफ की टीम मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को बलिया लेकर जाएगी और स्थानीय पुलिस को हैंडओवर करेगी।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

बताया जा रहा है कि बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह सरेंडर करने की कोशिश कर रहा था। वह इस बीच यूपी के कई नेताओं और अधिकारियों के संपर्क में था। वह दो दिन पहले से लखनऊ में था। सरेंडर का पूरा प्लान बन चुका था, लेकिन ऐन मौके पर एसटीएफ ने धर दबोचा।
एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बताया कि धीरेंद्र सिंह और उसके साथियों को आज लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों से एक अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है। धीरेंद्र के साथियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं।

गुजरात में नाबालिग लड़की के साथ पहले किया रेप, फिर काट दिया सिर

इस नवरात्र पर कीजिए कुमाऊं की देवियों के दर्शन सीएनई के साथ

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments