HomeBreaking Newsदेहरादून ब्रेकिंग : प्रेमनगर क्षेत्र में दुकान में पड़ा मिला शव, हत्या...

देहरादून ब्रेकिंग : प्रेमनगर क्षेत्र में दुकान में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से हडकंप मच गया है। यहां एक व्यक्ति का शव उसकी ही दुकान में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। व्यक्ति के सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार व्यक्ति की पहचान गंगाराम (45) के रूप में हुई है जो बदायूं का मूल निवासी था। गंगाराम का परिवार नदी से रेत बजरी छानने का काम करता है। वह खुद सड़क किनारे एक झुग्गी नुमा दुकान बनाकर पंक्चर लगता था। रात में वहीं सो जाता था। शुक्रवार रात आठ बजे गंगाराम खाना खाने के बाद अपनी दुकान में आ गया था। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन दुकान पर पहुंचे। गंगाराम वहां बेड पर लहूलुहान पड़ा था। सिर में पीछे चोट के निशान थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की पुलिस जांच कर रही है।

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments