HomeAccidentबद्दी ब्रेकिंग : दासोमाजरा में लगी ट्रक में रखे मक्की घास को...

बद्दी ब्रेकिंग : दासोमाजरा में लगी ट्रक में रखे मक्की घास को आग, दमकल दस्ते ने बुझाई आग, पीड़ित काश्तकार बोला-सरकार मुआवजा दे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बद्दी। मालपुर पंचायत के दासोमाजरा गांव में एक ट्रक में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जैसे ही किसान ट्रक में में मक्की की घास को लेकर अपने घर की ओर जा रहा था तो रास्ते में जैसे ही पहुंचा तो ट्रक के बीच रखी मक्की के घास में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने ट्रक में रखी पूरी मक्की के घास को अपनी चपेट में ले लिया। पहले तो किसान द्वारा खुद ही आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग बेकाबू होता देख पीड़ित किसान द्वारा दमकल विभाग बद्दी को सूचित किया गया, जबकि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया लेकिन आग लगने के कारण किसान के मक्की के घास जल गई।

पीड़ित का कहना है कि आग लगने के कारण उसका 50,000 से ज्यादा का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने सरकार व प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

बागेश्वर ब्रेकिंग : कोरोना के आज जनपद में मिले 12 नए केस, 21 ने महामारी को हरा कर किया घर गमन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments