HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : आप के प्रदेश प्रभारी व अध्यक्ष को भेजे नोटिस...

अल्मोड़ा न्यूज : आप के प्रदेश प्रभारी व अध्यक्ष को भेजे नोटिस से गुस्साए आप कार्यकर्ता, चौघानपाटा में प्रदर्शन, नोटिस की प्रतियां जलाई

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड सरकार द्वारा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को भेजे नोटिस से गुस्साए आप कार्यकर्ताओं ने यहां चौघानपाटा में अमित जोशी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और भेजे गए नोटिस की प्रतियां जलाई।
इस मौके पर अमित जोशी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई है। जिस हिंदुत्व के दम पर वो आज तक दावा करते रहे, वो छलावा साबित हुआ है। 2017 के चुनाव में भाजपा ने उत्तराखंड की जनता से वादा किया था कि सरकार में आते ही मां गंगा को उसका खोया हुआ सम्मान वापिस देंगे, परन्तु भाजपा पिछले लगभग चार सालों से उत्तराखंड की जनता से धोखाधड़ी कर रही है और मामले को टालते हुऐ आ रही है। भाजपा के मुख्यमंत्री गंगा के आस्तित्व पर खामोश बैठे हैं तथा उनके नेता अपनी राजनीति चमकाते रहे है। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव के दौरान सरकार बनते ही 24 घंटे में नहर से गंगा का दर्जा देने वाली बात 15 लाख वाले जुमले की तरह ही साबित हुई है। यही नहीं जब आम आदमी कार्यकर्ता, तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोग मां गंगा के सम्मान के लिए उतरे तो ये भाजपा सरकार मां गंगा के सम्मान को नकारने का काम करने लग गई और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष को सरकार ने नोटिस भेज दिया। यह नोटिस भेजना भाजपा सरकार की हिंदू विरोधी मानसिकता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि मां गंगा के अस्तित्व के लिए लड़ना आम आदमी पार्टी का नैतिक कर्तव्य भी है और राजनैतिक धर्म भी। उन्होंने कहा कि चाहे त्रिवेंद्र सरकार जितने नोटिस भेजे, जितने चाहे मुकदमे करे, आम आदमी कार्यकर्ता संघर्ष जारी रखेंगे और जेल भी जाना पड़े तो तैयार हैं। इस अवसर पर आनंद सिंह बिष्ट, रोहित सिंह, प्रकाश चंद्र कांडपाल, नंदन लाल साह, नीरज सिंह, खलील अहमद, दीप चंद्र लोहनी, देव सिंह, खीमपाल, दानिश कुरैशी, देवेश, अतुल मेहरा, गौरव बिष्ट, लक्ष्मण गिरी, सुशांत जोशी, राहुल बिष्ट, दिनेश कुमार, नवीन चंद्र आर्य, ललित जोशी, वैभव जोशी, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments