HomeUttarakhandAlmoraहल्द्वानी ब्रेकिंग: बरेली रोड की अम्बा विहार स्थित अपने कमरे में लटकी...

हल्द्वानी ब्रेकिंग: बरेली रोड की अम्बा विहार स्थित अपने कमरे में लटकी मिली छात्रा, अल्मोड़ा का रहने वाला है परिवार

हल्द्वानी।यहां बरेली रोड स्थित अम्बा विहार कालोनी में एक युवती ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर लीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
मृतका का परिवार मूलतः अल्मोड़ा के भनोली का रहने वाला है। उसके पिता अमर सिंह ने हाल ही में अम्बा विहार में मकान बनाया है। अमर सिंह और उनका बेटा इन दिनों गांव गये थे। घर में महिलाएं अकेली थीं। उनका पूरा परिवार यहीं रहता है। कल दोपहर उनकी 24 वर्षीय गायत्री ने खाना खाया और अपने कमरे में चली गई। इसके बाद वह बाहर नहीं आयी।
शाम को उसकी भाभी उसे बुलाने के कमरे में गई। लेकिन वहां गायत्री का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। उन्होने तुरंत इस घटना की जानकारी परिजनों व आसपास के लोगों को दी। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
गायत्री एम ए प्रथम वर्ष के छात्रा थी। उसके विवाह की बातचीत भी चल रही थी। उसने आत्महत्या क्यों की यह अभी पता नही चल सका है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments