HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: लक्ष्मेश्वर में नवरात्रि कार्यक्रम की तैयारी, अंतिम चरण में मूर्ति...

अल्मोड़ा न्यूज: लक्ष्मेश्वर में नवरात्रि कार्यक्रम की तैयारी, अंतिम चरण में मूर्ति निर्माण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां नव दुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर द्वारा नवरात्रि के कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। माता की मूर्ति निर्माण का कार्य पूर्ण होने को है। समिति के लोग मूर्ति निर्माण में जुटे हैं। मूर्ति निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। नव दुर्गा समिति के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने बताया कि इस बार कार्यक्रम 17 अक्टूबर से शुरू होगा और सूक्ष्म रूप में होगा। कोविड—19 के नियमों का पूरा पालन किया जाएगा। मूर्ति निर्माण में सुधीर कुमार, समिति के अध्यक्ष अमित साह (मोनू), समिति सचिव सुनील कर्नाटक, विक्रम साह, नमित जोशी, अभिषेक जोशी, भावेश पांडेय, हेम जोशी, वीरेंद्र जीना, हेमंत पांडेय, मनोज जोशी, मीनाक्षी साह, सोनी कर्नाटक, स्मिता जोशी, दीपक साह, शेर सिंह, गगन पांडेय, तारा चंद्र पांडेय, विनय पांडेय आदि सहयोग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments