HomeUttarakhandBageshwarवाह डीएम साहब! कंधार- सिमखेत मोटरमार्ग और तोली के लिए पीएम सड़क...

वाह डीएम साहब! कंधार- सिमखेत मोटरमार्ग और तोली के लिए पीएम सड़क योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच कमेटियां गठित कर मांगी एक सप्ताह में रिपोर्ट

बागेश्वर। विकास खण्ड गरूड़ के कन्धार-सिमखेत मोटरमार्ग में घटिया डामरीकरण तथा ग्राम पंचायत तोली तहसील कपकोट को जोड़ने वाली निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सड़क योजना मानकों के अन्तर्गत डामरीकरण का कार्य गुणवत्तायुक्त न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जॉच समिति गठित कर मामले की जॉच के आदेश दे दिए हैं।
ज्ञातव्य है कि ट्वीटर एकाउन्ट पर जिला बागेश्वर के विकास खण्ड गरूड़ में के कन्धार-सिमखेत मोटर मार्ग में घटिया डामरीकरण के संबंध में वीडियो शेयर करते हुए शिकायत की गयी थी वहीं विकास खण्ड कपकोट के ग्राम पंचायत तोली पोस्ट फुलवाड़ी के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी को शिकायती पत्र प्रेषित किया गया है, जिसमें सदस्यों द्वारा शिकायत की गयी है कि ग्राम पंचायत तोली पोस्ट फुलवाड़ी, तहसील कपकोट को जोड़ने वाली निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण कार्य एवं डामरीकरण का कार्य गुणवत्तापूर्ण न करने की शिकायत दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही की मॉग की गयी है, जिस पर जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित निर्माण कार्यों के जॉच हेतु समिति गठित कर जॉच के आदेश निर्गत किये गये है। विकास खण्ड गरूड़ के कन्धार सिमखेत मोटरमार्ग में घटिया डामरीकरण की जॉच हेतु जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी गरूड़ की अध्यक्षता में जॉच समिति गठित की गयी है जिसमें अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण खण्ड बागेश्वर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बागेश्वर को सदस्य नामित किया गया है तथा ग्राम पंचायत तोली, तहसील कपकोट को जोड़ने वाली निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सड़क के निर्माण एवं डामरीकरण के कार्यों की जॉच हेतु उप जिलाधिकारी कपकोट की अध्यक्षता में जॉच समिति गठित की गयी है। जिसमें अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण खण्ड बागेश्वर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कपकोट को जॉच समिति के सदस्य नामित किये गये है। जिलाधिकारी ने जॉच समिति के सदस्यों को निर्देश दिये है कि प्राप्त शिकायतों की जॉच गहनता से संयुक्त रूप से करते हुए अपनी स्पष्ट आख्या एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है।
जिलाधिकारी का कहना है कि आम जनमानस की सुविधा एवं उपयोग के लिए बनायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता एवं कमी पायी जाती है तो संबंधित कार्यदायी संस्था एवं संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध नियमानुसार एवं मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य न करने के लिए कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी पायी जाने पर किसी को भी किसी भी दशा में नहीं छोड़ा जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments