HomeUttarakhandChamoliविधानसभा अध्यक्ष ने परिवार सहित किये भगवान बदरीनाथ के दर्शन

विधानसभा अध्यक्ष ने परिवार सहित किये भगवान बदरीनाथ के दर्शन

ADVERTISEMENTS

बदरीनाथ। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने आज सपरिवार भगवान बदरीनाथ के दर्शन किये। तय कार्यक्रम के अनुसार वह हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे मंदिर के निकट उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह ने उनकी अगवानी की। देवस्थानम बोर्ड एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात वह देवस्थानम बोर्ड के गुजराती गेस्ट हाउस में पहुंचे, उसके पश्चात मंदिर में दर्शन को गये। दर्शन एवं पूजा अर्चना के साथ ही सबके आरोग्यता की कामना की। कहा कि जल्दी कोरोना महामारी समाप्त होगी। प्रदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिशा निर्देश में जन सामान्य को कोरोना से बचाव सुरक्षा हेतु हर संभव प्रयास किये गये है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उन्होंने देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी से चारधाम यात्रा के बारे में जानकारी ली। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में यात्री सुविधाओं हेतु लागू होने वाले बदरीनाथ मास्टर प्लान का भी जिक्र किया एवं तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की। विधानसभा अध्यक्ष बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी से भी मिले कुछ देर में विधानसभा अध्यक्ष जोशीमठ पहुंचेंगे तथा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व मोहन प्रसाद थपलियाल एवं भाजपा नेता कुलदीप चौहान को शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

इस दौरान उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्यकार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह, तहसीलदार चंद्र शेखर वशिष्ठ, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, प्रभारी अधिकारी बदरीनाथ विपिन तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, सहायक मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान दफेदार, कृपाल सनवाल सहित थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments