हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर हल्द्वानी से कुछ ही दूरी पर फतेहपुर क्षेत्र में आठ महीने की बच्ची समेत दो बच्चों को घायल करने वाला गुलदार अपनी जान का संकट भांप कर संभवत: जंगल की ओर फरार हो गया है। मेरठ से आए दो शिकारी और वन विभाग की टीमें पिछले तीन दिन से फतेहपुर व आसपास के जंगल में खाक छान रहे हैं लेकिन नरभक्षी तो क उन्हें कोई भी गुलदार नजर नहीं आ रहा है। इन तीन दिनों के भीतर ग्रामीणों को भी गुलदार की दस्तक नहीं सुनाई पड़ी है।
माना जा रहा है कि शिकारियों के आने से पहले ग्रामीणों ने अपने घरों के आसपास धमाके किए थे। जिससे निकलने वाले बारूद की दुर्गंध को वन्य प्राणी पसंद नहीं करते। संभवत: यह भी वजह है कि इन दिनों गुलदार इस क्षेत्र में नहीं दिख रहा है। मेरठ से आए शिकारी दिन और रात वन विभाग की टीमों के साथ नरभक्षी की तलाश में जुटे हुए हैं। वन विभाग ने आदमखोर की तलाश के लिए अलग अलग टीमें गठित कर गश्त पर लगाई हैं। लेकिन अभी तक एक भी टीम को गुलदार के दर्शन नहीं हो सके हैं।
हल्द्वानी न्यूज : शिकारी व वन विभाग के कर्मचारी तीन दिन से छान रहे फतेहपुर के जंगलों की खाक, नहीं दिख रहा आदमखोर
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









